स्व सम्मोहन ! अपने सम्पूर्ण विकास के लिए, क्या होता है स्व सम्मोहन?, अवचेतन मन को जानिये, स्व सम्मोहन के फायदे Swa Sammoha For Complete Personality Development हर व्यक्ति जीवन में सफलता चाहता है, हम सभी एक व्यवस्थित जीवन अपने साथियों, घर वालो के साथ जीना चाहते हैं। नाम, शोहरत, रुपैया, पैसा साधारनतया सभी की चाहत होती है। परन्तु बहुत ही कम लोग है दुनिया में जो ये सब हासिल कर लेते है। ये इसीलिए नहीं की उनके भाग्य में नहीं था परन्तु इसीलिए की उन्हें इसे प्राप्त करने का सही तरीका नहीं पता था। इस दुनिया में कुछ भी असंभव नही है, बस जरूरत है की हम सही प्रयास करे और हमारे अन्दर उस चीज को पाने का जुनून आ जाए। किसी ने क्या खूब कहा है की "अगर सब कुछ भाग्य में लिखा होता तो खुदा अपने बन्दों को दुआ माँगना क्यूँ सिखाता " अतः सिर्फ भाग्य पर भरोसा करके बैठ जाना समझदारी नही है। अगर हमे कुछ पाना है तो हमे अपनी पूरी क्षमता से मेहनत करना होगा। सिर्फ मानव के पास ऐसी ताकत है की वह अपना भाग्य खुद बना सकता है। अगर मानव निश्चय करले तो वो कुछ भी कर सकता है। ऐसी कई ...